फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी में भी पीने वालों को खूब भा रही शराब, बीयर से तौबा, विस्की और वोडका के दीवाने बढ़े

Fri, 28 Aug 2020 09:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा सुनील कुमार मिश्र, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
शराब (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना महामारी से बाजार में आई मंदी का असर शराब कारोबार पर बिल्कुल नहीं दिख रहा। जिले के बड़े होटलों से लेकर छोटे रेस्त्रां तक में लोग खाने से बच रहे, लेकिन शराब पीने वालों की तादात में इजाफा हो रहा है। आबकारी विभाग के आंकड़े के मुताबिक लॉकडाउन में 40 दिन की बंदी के बावजूद शराब की सेल में कोई खास गिरावट नहीं आई।
विज्ञापन


कीमत में वृद्धि और अनलॉक में भी साप्ताहिक बंदी के बावजूद अंग्रेजी और देसी शराब की सेल में महज 15-16 फीसदी की कमी रही। जिला आबकारी अधिकारी कमल कुमार शुक्ला के मुताबिक कोविड से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ठंडी चीजों के सेवन से बचने की सलाह दी। इसकी वजह से लोगों ने बीयर पीने से तौबा कर ली।

यही वजह है कि मई में दुकानें खुलने के बाद से अबतक पिछली साल की अपेक्षा 50 फीसदी बीयर की सेल कम हुई। लेकिन देसी पौव्वों और अंग्रेजी शराब की बोतलों की डिमांड खूब बढ़ी। डीईओ के मुताबिक पिछले साल की अपेक्षा इस साल अप्रैल से जुलाई तक देसी शराब की बिक्री में 15 फीसदी की गिरावट आई। अंग्रेजी शराब में भी महज 16 फीसदी सेल कम हुई।
विज्ञापन


 

उनका कहना है 24 मार्च से लगे लॉकडाउन में 40 दिन तक शराब की दुकानें बंद रहीं। मई में दुकानें खुलीं तो अंग्रेजी ब्रांड पर प्रति बोतल 10 से 20 और देसी पर प्रति बोतल 5 रुपये कीमत भी बढ़ गईं। ऐसे में बिक्री में प्रत्यक्ष रूप से दिख रही कमी की बजाय इसे बढ़ोतरी माना जा सकता है। डीईओ कमल कुमार शुक्ला के मुताबिक बीयर के हर ब्रांड की सेल कम हुई है।

लेकिन शराब पर कोरोना का कोई असर नहीं पड़ा है। उनका कहना है कि इस दौर में हर कंपनी के विस्की और वोडका की डिमांड खूब बढ़ी है। उनका कहना है कि कोरोना के शुरुआती दौर में शराब को लेकर लोगों में कुछ भ्रम भी था। अल्कोहल युक्त सेनेटाइजर को कोरोना से बचाव के लिए सबसे जरूरी बताया गया।

इसकी वजह से शराब को कोरोना से बचने का उपाय मानकर अधिकतर लोगों ने शराब का सेवन बढ़ा दिया। लंबे समय के लॉकडाउन में फुर्सत की वजह से भी शराब की डिमांड रही। हालांकि धीरे-धीरे भ्रम दूर हुआ और कामकाज पटरी पर आने के बाद अब शराब की सेल कम होनी शुरू हो रही है।

 
विज्ञापन

शराब से कम होती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएस भदौरिया का कहना है कि लोगों के दिमाग में भ्रम बना हुआ है कि शराब कोरोना से बचाव करेगा। उनका कहना है कि शराब पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इस समय लोगों को शराब का सेवन करने से बचना चाहिए।

शराब बिक्री की स्थित
अप्रैल से जुलाई 2019
देसी- 1557009 बोतल
अंग्रेजी- 574418 बोतल
बीयर- 1905200 बोतल
अप्रैल से जुलाई 2020
देसी- 1324251 बोतल
अंग्रेजी- 479461 बोतल
बीयर- 941663 बोतल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें