जसवंतनगर। शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को अभी पूरी किताबें वितरित नहीं हुई हैं।
सत्र शुरू हुए तीन माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन ब्लॉक क्षेत्र के अधिकांश परिषदीय विद्यालयों में पूरी कार्य पुस्तकें नहीं पहुंच पाई है। आधी अधूरी कार्य पुस्तिकाओं को पहुंचाकर विभाग अपनी पीठ थपथपा रहा है। बीआरसी सभागार में नवीन पुस्तकें समेत कार्य पुस्तिका रखी नजर आई।
सभागार में पुस्तकों के रखे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि इसका अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। जबकि विभाग की ओर से स्पष्ट आदेश जारी किए गए थे कि सत्र से पहले सभी विद्यालयों में पुस्तकें और कार्य पुस्तिकाओं को भेजना था।
बीईओ गिरीश कुमार ने बताया कि सभी विद्यालयों में पुस्तकें पहुंचा दी गई है। छात्र संख्या कम होने के कारण कुछ पुस्तकें बच गई है जिन्हें जनपद स्तर पर भेजा जाएगा।