फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: पैर फिसलने से तालाब में गिरा युवक, डूबकर मौत, ढाई घंटे बाद तालाब से निकाला गया शव

Tue, 25 Jun 2024 07:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में पैर फिसलने से तालाब में गिरे युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के पैर फिसलने से गहरे तालाब में गिरकर युवक की मौत हो गई। आसपास के गोताखोरों ने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मानियामऊ गांव निवासी अमर सिंह का बेटा संजय कुमार उर्फ संजू (32) मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे घर के सामने बने तालाब के किनारे लघुशंका करने गए थे। उसी दौरान पैर फिसलने से संजय गहरे तालाब में गिर गए। भतीजे भुवनेश ने संजय को तालाब में डूबते देख लिया। वह भी संजय को बचाने के लिए तालाब में कूदा, लेकिन वह भी डूबने लगा तो बाहर निकल आया और घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी।

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही परिजन व आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। तालाब गहरा होने से लोग उसमें घुसने की हिम्मत नहीं जुटा सके। कुछ देर बाद गांव व क्षेत्र से बुलाए गोताखोरों ने जाल डालकर हिम्मत कर तालाब में घुसकर संजय को ढूंढना शुरू किया। करीब ढाई घंटे बाद शव को तालाब से बाहर निकाला गया। मौत की खबर मिलते ही पत्नी सरिता, मां सुनीता देवी, सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्रीय लेखपाल अर्जुन ने परिजन से घटना के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें