फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: वंदे भारत ट्रेन की टक्कर से महिला की मौत, पूजा करके घर लौट रही थी, रेलवे लाइन पार करते समय हुआ हादसा

Sat, 27 Jul 2024 06:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: पूजा करके घर लौट रही महिला रेलवे लाइन पार करते समय वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन
बीना की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे लाइन पार कर रही महिला वंदे भारत ट्रेन की टक्कर से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भरथना रेलवे स्टेशन के पश्चिमी की ओर लंगूर की मठिया के पास शनिवार सुबह नौ बजे बीना देवी (42) पत्नी प्रद्युमन सिंह निवासी यादव नगर भरथना रेलवे लाइन पार कर रही थीं।

विज्ञापन


दिल्ली से कानपुर जा रही वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल महिला को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डाॅक्टर ने महिला की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने बीना को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।

विज्ञापन

महिला का शव घर पहुंचते हुए चीख-पुकार मच गई। पति ने बताया कि बीना देवी मोती मंदिर लंगूर की मठिया पर पूजा करके घर लौट रही थी। महिला की मौत के बाद इकलौते बेटे आकाश उर्फ अंश का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें