घायलों को सैफई रेफर किया
मौका पाकर कंटेनर का ड्राइवर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ केबिन में फंसे सभी घायलों को निकाल कर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। राजेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य चार गंभीर घायलों को डॉक्टरों ने सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।