फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: ऊसराहार एसओ निलंबित…विभागीय जांच शुरू, छेड़छाड़ से परेशान युवती ने जहर खाकर दी थी जान, पढ़ें मामला

Sun, 04 May 2025 10:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: मामले में परिजनों की नाराजगी को देखते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने एसओ मंसूर अहमद के खिलाफ एसपी क्राइम सुबोध गौतम को जांच सौंपी थी। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर एसओ मंसूर अहमद को लाइन हाजिर किया बाद में उसे निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में छेड़छाड़ से परेशान होकर युवती के जान देने के मामले में एसएसपी ने ऊसराहार एसओ मंसूर अहमद को निलंबित कर दिया है। एसओ के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, बलरई प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा को ऊसराहार थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऊसराहार थाने के एक गांव निवासी युवती को दूसरे संप्रदाय का युवक कई दिनों से परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत युवती ने घर में की थी। युवक के न मानने पर युवती पिता ने 26 अप्रैल को तहरीर दी थी।

विज्ञापन

इस पर ऊसराहार थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। परेशान युवती ने 26 अप्रैल की रात जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर युवती को आयुर्विज्ञान विवि भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने की जानकारी पर ऊसराहार थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 28 अप्रैल को शांतिभंग में रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई का कोरम पूरा कर दिया था। शुक्रवार को युवती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बेटी की मौत के बाद पिता ने ऊसराहार एसओ मंसूर अहमद पर गंभीर आरोप लगाए थे।

विज्ञापन

आरोपी एसओ के खिलाफ की जा रही है विभागीय जांच
इसमें कहा था कि यदि एसओ उस दिन कार्रवाई कर देते तो शायद बेटी की जान नहीं जाती। परिजनों की नाराजगी को देखते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने एसओ मंसूर अहमद के खिलाफ एसपी क्राइम सुबोध गौतम को जांच सौंपी थी। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर एसओ मंसूर अहमद को लाइन हाजिर किया बाद में उसे निलंबित कर दिया है। मंसूर अहमद खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जांच में एसओ की लापरवाही सामने आने पर उसे निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच की जा रही है। आरोपी एसओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें