फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, कचहरी रोड पर की थी लूट, अस्पताल में भर्ती

Tue, 23 Jun 2026 11:35 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: इटावा के कचहरी रोड पर कैश वैन कर्मचारी से लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों लुटेरे पैर में गोली लगने से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार सुबह तड़के चेकिंग अभियान के दौरान दो संदिग्धों को रोका। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लुटेरे सनी उर्फ बल्लू और विकास के पैर में गोली लग गई, इससे वह गिर पड़े। इसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को सात बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

बता दें कि फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के गंगोरा गांव निवासी अनुरुद्ध प्रताप सिंह निजी कंपनी की कैश वैन में कलेक्शन का कार्य करते है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने अन्य सहयोगियों के साथ चौगुर्जी स्थित कचहरी रोड पर एक कपड़े के शोरूम पहुंचे, जहां से उसने 33,600 रुपये का कलेक्शन लिया। इसके बाद वह कुछ ही दूरी पर स्थित एक चश्मे के शोरूम से नकदी लेने के लिए कैश वैन से उतरकर जा रहे थे।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश दिखे
इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश अचानक अनुरुद्ध प्रताप सिंह के पास पहुंचे और उससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उसके सिर में तमंचे की बट मार दी। हमले से वह घबरा गया और इसी बीच बदमाश उसके कंधे पर टंगा बैग छीनकर बाइक से बलराम सिंह चौराहे की ओर भाग निकले। घटना के बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में दो बदमाश दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी में लगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें