फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: बेटे ने दबाया था मां का गला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 03 Mar 2024 07:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा में मां की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी हर्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में खर्चे के रुपये न मिलने पर बेटे ने मां से झगड़ा किया था और गला दबा दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबने से महिला की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। भरथना कस्बा के मोहल्ला गांधी नगर में शुक्रवार देर शाम विधवा ऊषा देवी (52) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।

विज्ञापन


मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया था। मृतका के भतीजे जितेंद्र निवासी वाजपेयी नगर ने बताया था कि विधवा बुआ ऊषा का बेटा हर्ष शराब का आदी है। आए दिन शराब के नशे में बुआ से झगड़ा करता था। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबने से मौत होने की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि महिला के भतीजे जितेंद्र की तहरीर पर आरोपी हर्ष के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हर्ष ने बताया कि एक मार्च की शाम चार बजे मां से रुपये मांगे थे। मां ने रुपये देने से इन्कार किया था। इसी को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े में उनका गला कसकर दबा दिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई थी। उन्हें कस्बा के निजी अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें