फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: गोशाला में 20 गोवंशों के कंकाल मिले, वायरल हुआ वीडियो, सचिव निलंबित

Fri, 27 Sep 2024 01:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: गोवंशों के कंकाल मिलने का वीडियो वायरल हो रहा है। अधिकारियों की जांच में बारिश के बीच दलदल में दफन कंकाल सामने आने की बात आई है। मामले में सचिव को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में महेवा के सिंचाई विभाग के डाक बंगले में बनी अस्थायी गोशाला में करीब 20 गोवंशों के कंकाल मिलने का बुधवार रात वीडियो वायरल हुआ। वीडियो देखने के बाद गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया सचिव की लापरवाही सामने आने पर उसे निलंबित कर दिया गया। साथ ही पांच केयरटेकरों को भी हटाने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन


विहिप के जिलाध्यक्ष अमित दीक्षित और बजरंग दल के अभिनव चौधरी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ सिंचाई विभाग के डाक बंगले में पहुंच गए। मौके पर गोवंशों के कंकाल देखकर हिंदू नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम भरथना सुशांत श्रीवास्तव, तहसीलदार भरथना राजकुमार सिंह व नायब तहसीलदार मनीष दुबे, एडीओ पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर जांच की। गोशाला परिसर में 50 गोवंशों के शवों के अवशेष कीचड़ में कमरों के अंदर पड़े मिले। जांच में पता चला कि पिछले सप्ताह हुई मूसलाधार बारिश से जमीन में दफन पुराने कंकाल दिखने लगे थे। इसे सचिव की ओर से व्यवस्थित नहीं कराया गया।
विज्ञापन

लापरवाही पर एसडीएम ने ग्राम पंचायत सचिव शमीउद्दीन को निलंबित करने के निर्देश एडीओ दिए। साथ ही गोशाला में मौजूद सभी पांचों केयरटेकर को हटाने के निर्देश दिए। जांच के दौरान कई जगह अवशेष दिखाई दिए। एसडीएम ने प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार से मामले की जानकारी ली।

गोवंशों के कंकाल मिलने की सूचना पर एसडीएम मौके पर गए थे। जांच में पता चला है कि बारिश के दौरान पुराने दफनाए शवों के कंकाल ऊपर आ गए थे। सचिव के ध्यान न देने पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल आगे भी जांच की जा रही है। - अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एडीएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें