फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: शिवपाल यादव बोले- 2024 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से करेंगे बाहर

Sat, 04 Feb 2023 02:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

शिवपाल यादव ने कहा कि हमारा मिशन अब आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को जीतना है। केंद्र की सत्ता से बीजेपी की सरकार हटाकर सत्ता पर काबिज होना है। समाजवादी पार्टी का 2024 के संसदीय चुनाव में सत्ता में आने का मिशन है। संसदीय चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करना है।
विज्ञापन
सैफई पहुंचे शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने बजट को लेकर सरकार पर हमला बोला है। शिवपाल यादव ने 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए सपा को मजबूत करने की बात कही। मायावती के ट्वीट के सवाल पर शिवपाल सिंह बचते नजर आए। एसएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कार्यकर्ताओं ने शिवपाल का जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन


उन्होंने यहां पर भी कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती का कार्य करें। 2024 में बीजेपी सरकार का सूपड़ा साफ होगा। बताते चलें कि समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शनिवार को चौगुर्जी स्तिथ आवास पर कार्यकर्ताओं से मिले। सपा कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर ही जमीन पर गुलाब के फूल बिछा कर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कई कार्यकर्ता अपनी समस्याओं को लेकर उनसे मिलने पहुंचे थे। 

सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने महासचिव बनने पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि हमारा मिशन अब आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को जीतना है। केंद्र की सत्ता से बीजेपी की सरकार हटाकर सत्ता पर काबिज होना है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी का 2024 के संसदीय चुनाव में सत्ता में आने का मिशन है।

संसदीय चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करना है। भारतीय जनता पार्टी ने कोई काम नहीं किया है लेकिन आम जनमानस को भटका करके वोट लेना चाहती है। शिवपाल ने हाल ही में पेश हुए बजट को पूरी तरह से छलावा बताया और कहा कि भाजपा उसे सबसे बेहतर बजट बता रही है। सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। जिले के अधिकारियों के खिलाफ अब प्रदर्शन करना पड़ेगा। जिले के हर विभाग में जमकर वसूली हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें