फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: शिवपाल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले- प्रदेश में नौकरशाही हावी

Sat, 17 Dec 2022 09:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व मंत्री व विधायक शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नौकरशाही हावी है। किसान, नौजवान और मुसलमान को लूटा जा रहा है। गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है। यह बात उन्होंने सैफई क्षेत्र के ग्राम नगला बरी निवासी कार्यकर्ता विनोद यादव के आवास पर कही।

विज्ञापन


मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में डिंपल यादव को मिली जीत के बाद जसवंतनगर विधायक शिवपाल विधानसभा क्षेत्र में लगातार लोगों के बीच जाकर धन्यवाद जता रहे हैं। उन्होंने एक घंटे तक लोगों से मुलाकात के बाद कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनीं। कहा कि जिस बूथ पर बीजेपी के पक्ष में वोट निकले हैं, वहां पदाधिकारी काम करें और लोगों को सपा के बारे में समझाएं। इटावा और मैनपुरी में विकास कार्य सपा ने कराए थे। बीजेपी ने एक भी कार्य पूरा नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें