फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली खुशियां: सफारी की शेरनी जेसिका के शावक की मौत, पोस्टमार्टम के लिए शव को मथुरा ले जाया गया

Sat, 04 Feb 2023 09:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

इटावा सफारी पार्क में पांच माह बाद किलकारी गूंजने की खुशियां मातम में बदल गईं। शेरनी जेसिका के शावक की चार दिन बाद ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा ले जाया गया है।
विज्ञापन
शेरनी जेसिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में 31 जनवरी को जन्मे शेरनी जेसिका के शावक की चौथे दिन शुक्रवार को मौत हो गई। इससे सफारी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा ले जाया गया है। लायन सफारी में गोडमदर कहलाने वाली शेरनी जेसिका ने अपने नौवें शावक को 31 जनवरी 2022 को जन्म दिया था।

विज्ञापन

इससे सफारी में खुशी की लहर दौड़ गई थी। शेरनी और शावक को एक बीडिंग सेंटर में रखकर सीसीटीवी से लगातार निगरानी की जा रही थी। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार देर शाम शावक की तबियत बिगड़ने लगी। सफारी की चिकित्सा टीम ने उसकी स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके।
रात में शावक ने दम तोड़ दिया। इससे सफारी पार्क में मातम छा गया। अधिकारियों ने फोन पर निदेशक एसएन मिश्रा को जानकारी दी। शावक के शव को शेरनी से बड़ी मशक्कत के बाद सफारी प्रबंधन दूर कर सका। टीम पोस्टमार्टम के लिए शव को मथुरा ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बायोलॉजिस्ट बीएन सिंह ने बताया कि शावक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मरने का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। बता दें कि सफारी पार्क में पांच माह बाद एक बार किलकारी गूंजी थी। जेनिफर के बाद अब शेरनी जेसिका भी फरवरी में शावक को जन्म दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें