फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: जमीन की रंजिश में हुई साधु की हत्या, चचेरे भाई समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 25 Jun 2022 07:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा जिले के सैफई में बरौली कला गांव में साधु की हत्या जमीन की रंजिश में की गई थी। बेटे ने चचेरे चाचा समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के सकराव निवासी रामजी चौहान (55) साधु थे।
विज्ञापन


वह एक वर्ष से सैफई थाना क्षेत्र के गांव बरौली कला के बाहर देवस्थान के पास कुटिया बना कर रहते थे। बुधवार रात उनकी हत्या कर दी गई थी। बेटे सूरजपाल ने सौरिख क्षेत्र के सकरावा गांव निवासी सुघर सिंह और सैफई थाना क्षेत्र के हरचंदपुरा के सत्ते के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

तहरीर में सूरज ने बताया कि रिश्ते के चाचा सुघर सिंह से पिता (रामजी) की रंजिश थी। सुघर सिंह का सत्ते के घर आना जाना था। दोनों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी। एएसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें