एससीएसटी आयोग के केंद्रीय कार्यालय में बेहमई के पीड़ितों की मदद के लिए ज्ञापन सौपते सुरक्षा परि?
- फोटो : AKBARPUR
राजपुर। बेहमई कांड में मारे गए राजपुर निवासी रामऔतार के परिजनों को न्याय दिलाने की कोशिश मिशन सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने तेज कर दी है।
शुक्रवार को सदस्यों ने हरियाणा के धानुक समाज के प्रदेश अध्यक्ष व पीड़ित परिवार के साथ लखनऊ में एससीएसटी आयोग के अफसरों को ज्ञापन सौंपा। इसमें रामऔतार के परिजनों को आर्थिक मदद व दो लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की है।
14 फरवरी 1981 को बेहमई गांव में डकैत फूलन देवी ने साथियों साथ 20 लोगों की हत्या कर दी थी। मरने वालों में राजपुर निवासी रामऔतार कठेरिया भी शामिल थे। इसका मामला अभी तक कोर्ट में विचाराधीन है।
इधर, रामऔतार के परिजनों से गुरुवार को लखनऊ से आए मिशन सुरक्षा परिषद व हरियाणा के धानुक समाज के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर डाबरा ने मुलाकात की थी।
शुक्रवार को धर्मवीर डाबरा व मिशन सुरक्षा परिषद लखनऊ के उपाध्यक्ष विशाल आनंद गिहार टीम के सदस्यों व रामऔतार के परिजनों के साथ लखनऊ स्थित अनूसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे।
वहां आयोग के अध्यक्ष के नाम संबोधित ज्ञापन अफसरों को सौंपा। इसमें रामऔतार के परिजनों को आर्थिक मदद व दो लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की है।