फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Accident: यात्रियां उतार रही बस में पीछे से घुसी बस, हेल्पर की मौत…40 यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 08 Aug 2025 11:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर महेवा के पास एक बस में पीछे से आ रही दूसरी बस घुस गई। इस हादसे में पीछे वाली बस के हेल्पर की मौत हो गई, जबकि लगभग 40 यात्री घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Etawah Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में कानपुर से दिल्ली जा रही निजी बस कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर महेवा के पास सवारियां उतार रही थी। इस बीच पीछे से आ रही बस आगे खड़ी बस में घुस गई। हादसे में पीछे वाली बस के हेल्पर की मौत हो गई। वहीं, दोनों बसों के लगभग 40 यात्री चोटिल हो गए। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर महेवा में बस सवारियों को उतार रही थी। इस बीच पीछे से आ रही बस आगे खड़ी बस में घुस गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दोनों बसों के लगभग 40 यात्री चोटिल हो गए, जबकि पीछे से घुसी बस का चालक रोहित (25) और हेल्पर दुर्गेश निवासी गांव भदेख थाना कुठौंद जनपद जालौन घायल हो गए। दोनों को सीएचसी महेवा ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने हेल्पर दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक ने बताया कि हाईवे पर महेवा में  खड़ी स्लीपर बस में पीछे दूसरी स्लीपर बस घुस गई थी। हादसे में पीछे वाली बस के हेल्पर की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें