घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती
गोली लगने से कादरीगेट थाना के लकूला निवासी निगम (22) पुत्र महिया, लालगेट निवासी गौरव (23) पुत्र अनिल घायल हो गए, जबकि गंगानगर निवासी सचिन (21) पुत्र सुधीर को भागते समय पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस घायलों को सरकारी गाड़ी से सीएचसी ले गई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार, फतेहगढ़ कोतवाल रणविजय सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच जांच की। फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित किए।