फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: कोर्ट से भागा बंदी बकेवर में गिरफ्तार, चोरी के मामले में पेशी पर लाया गया था

Thu, 04 Jul 2024 05:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिपाही को चकमा देकर कोर्ट से भागे बंदी को सिविल लाइंस पुलिस ने बकेवर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। दो दिन पहले चोरी के मामले बंदी को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। बंदी को जेल भेज दिया गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार दोपहर बंदी अजय उर्फ बडे़ निवासी मोहल्ला रानीनगर थाना भरथना को एसीजेएम प्रथम कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था।

विज्ञापन


पेशी कराने के लिए सिपाही विजय कुमार की ड्यूटी लगाई गई थी। सिपाही ने बंदी की हथकड़ी खोलकर पेशी की प्रतीक्षा में कोर्ट के कटघरे में बैठा दिया। सिपाही पास ही रखी कुर्सी पर बैठ गया। करीब एक घंटे बाद दो बजकर 21 मिनट पर सिपाही की लापरवाही का फायदा उठाकर बंदी कोर्ट से भाग गया। लापरवाही बरतने पर सिपाही को निलंबित कर दिया गया। वहीं बंदी के ऊपर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बंदी को ढूंढने के लिए सिविल पुलिस व एसओजी टीम को लगाया गया था। गुरुवार को सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि बंदी बकेवर हाईवे से दिल्ली जाने की फिराक में है।

विज्ञापन

इसी सूचना पर पुलिस व एसओजी की टीम ने बकेवर क्षेत्र के बड़ी निवाड़ी के पास से दिन में 11 बजकर 45 मिनट पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली भागने की फिराक में था। बंदी को पकड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले दरोगा सराफत बेग और दो कांस्टेबल रामनरेश व अमित खोखर को एसएसपी ने पुरुस्कृत किया। इसके अलावा एसएसपी ने बताया कि कोर्ट में ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों की भी लापरवाही सामने आई है। जिसकी जांच कराके पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें