फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: पेशी पर जा रहा बंदी हथकड़ी छुड़ाकर फरार, एक सिपाही का मोबाइल भी छीन ले गया

Sat, 05 Mar 2022 09:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

औरैया पुलिस लाइन के आरआई ने बताया कि सिपाही उसे ट्रेन से आगरा होते हुए झांसी ले जाने के लिए निकले थे। एक सिपाही ट्रेन देखने के लिए चला गया तभी मौका पाकर वह स्टेशन परिसर से भाग निकला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में स्टेशन बजरिया के पास शुक्रवार की शाम एक बंदी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। वह एक सिपाही का मोबाइल भी छीन ले गया है। कोई सुराग न लगने की वजह से सिपाही की तहरीर पर सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


औरैया जिले के मोहल्ला गोविंदनगर का निवासी सौरभ सक्सेना पुत्र सुरेश सक्सेना शातिर है। उस पर चोरी, हत्या के प्रयास व गैंगस्टर के मामले दर्ज हैं। औरैया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आठ अगस्त 2021 को जेल भेजा था। वह तभी से इटावा जिला कारागार में बंद था।

उस पर झांसी में चोरी का भी मामला दर्ज था। शनिवार को झांसी में पेशी थी। पुलिस लाइन औरैया से सिपाही अतर सिंह, बृजेश कुमार, संजीव कुमार को भेजा गया था। शुक्रवार की शाम सिपाहियों ने सौरभ सक्सेना को जेल से अपनी अभिरक्षा में लिया।
विज्ञापन

सिपाही उसे हथकड़ी समेत जेल से निकाल कर रेलवे स्टेशन ले जा रहे थे, तभी स्टेशन बजरिया से वह हथकड़ी छुड़ा कर भाग निकला। सिपाहियों को धक्का देते हुए वह सिपाही अतर सिंह से उनका मोबाइल भी छीन ले गया।

बंदी के भाग जाने पर सिपाहियों ने पहले खुद उसकी खोजबीन की। पता न चलने पर सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी। बंदी के भागने की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन के थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह फोर्स के मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बंदी का कोई सुराग नहीं लग सका। सिपाही अतर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को तलाशा जा रहा है। बंदी को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई गई हैं।

वहीं औरैया पुलिस लाइन के आरआई ने बताया कि सिपाही उसे ट्रेन से आगरा होते हुए झांसी ले जाने के लिए निकले थे। एक सिपाही ट्रेन देखने के लिए चला गया तभी मौका पाकर वह स्टेशन परिसर से भाग निकला। भागे बंदी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें