महिला जूनियर डॉक्टर ने खाया जहर
- फोटो : अमर उजाला
इटावा के सैफई क्षेत्र स्थित मिनी पीजीआई में शुक्रवार को जूनियर डॉक्टर ने जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे साथियों ने मिनी पीजीआई में भर्ती कराया है।
अभी तक जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जूनियर डॉक्टर शैलजा सचदेवा पुत्री अनिल सचदेवा सैफई मेडिकल कैंपस रहती हैं। वे यहां से एमएस की पढ़ाई कर रही हैं।
शुक्रवार को कमरे में उन्होंने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। महिला डॉक्टर को सैफई में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
डॉक्टर साथियों ने बताया कि शैलजा पंजाब के लुधियाना शहर की रहने वाली हैं। उन्होंने जहर क्यों खाया इसकी जानकारी नहीं है। फिलहाल महिला डॉक्टर का उपचार चल रहा है।