फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Murder: विकलांग युवक की सिर पर प्रहार कर हत्या, चाय की दुकान पर पड़ा मिला रक्तरंजित शव, जांच शुरू

Mon, 25 Dec 2023 12:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस फोर्स उसे गेस्ट हाउ  में भी छानबीन करने पहुंची। यहां सीसीटीवी कैमरे के बारे में जानकारी की, तो पता चला गेस्ट हाउस में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में बकेवर थाना क्षेत्र में एक विकलांग युवक की सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। लखना  में सड़क किनारे एक चाय की टीन-टप्पर वाली दुकान में युवक का शव रक्तरंजित पड़ा था। सुबह उसका शव पड़ा आते-जाते लोगों ने देखा, तो घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन

सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। लखना इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले विकलांग दलित युवक अनिल (30) पुत्र नाथूराम का शव इंदिरा कॉलोनी के पास ही लखना-बकेवर मार्ग के किनारे स्थित एक टीन-टप्पर वाली राजेंद्र कुशवाहा निवासी ग्राम बेरीखेड़ा की चाय की दुकान में पड़ा मिला।

शव के पास ही एक प्लेट में खाना भी रखा मिला। सुबह कुछ लोगों ने गुजरते जब खून से लथपथ शव देखा, तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर बकेवर कार्यवाहक राजकुमार सिंह, लखना चौकी इंचार्ज गंगा सागर मय फोर्स के तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव  को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

भांजी की गोद भराई की रस्म में गया था अनिल
जानकारी होने पर मृतक के परिजन और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। साथ ही, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह मौके पर जांच करने पहुंचे। मृतक युवक की रिश्ते की भांजी की गोद भराई की रस्म रविवार को पास में ही स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई थी।  यहां अनिल भी गया था।
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में नहीं लगे हैं सीसीटीवी कैमरे
अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस फोर्स उसे गेस्ट हाउ  में भी छानबीन करने पहुंची। यहां सीसीटीवी कैमरे के बारे में जानकारी की, तो पता चला गेस्ट हाउस में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
मृतक के परिजनों ने कस्बा के ही कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें