फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: दरोगा पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, पीड़ित महिला ने 90 हजार रुपये ठगने और मारपीट का भी लगाया आरोप

Mon, 31 Oct 2022 06:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

महिला ने आरोप लगाया कि दरोगा ने पैरवी के नाम पर उससे 90 हजार रुपये ले लिए और शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। मुकदमे में दरोगा ने कोर्ट में पैरवी नहीं की, तब उसने पैसा वापस मांगा। इस पर उसके साथ मारपीट की और दो मोबाइल फोन छीन लिए। उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के सदर कोतवाली में तैनात दरोगा पर महिला ने दुष्कर्म, रुपये हड़पने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। ढाई माह पूर्व हुई घटना में महिला आयोग के दखल के बाद सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी एक माह से बिना बताए फरार है।

विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसका एक मुकदमा सदर कोतवाली में दर्ज था। इस संबंध में वहां तैनात दरोगा श्रीकृष्ण राजपूत निवासी अतरौली, अलीगढ़ से मुलाकात हुई। आरोप लगाया कि दरोगा ने पैरवी के नाम पर उससे 90 हजार रुपये ले लिए और शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया।

मुकदमे में दरोगा ने कोर्ट में पैरवी नहीं की, तब उसने पैसा वापस मांगा। इस पर उसके साथ मारपीट की और दो मोबाइल फोन छीन लिए। उसे जान से मारने की धमकी दी। करीब ढाई माह से वह आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली के चक्कर काट रही थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने महिला आयोग में शिकायत की। इसके बाद कार्रवाई की गई। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर दरोगा के विरुद्ध मुकदमा लिखा गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें