फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में अप्रेंटिसशिप मेला आज, सात कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सोमवार को सुबह नौ बजे से अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित होगा। इसमें सात कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। युवाओं का साक्षात्कार लेकर उनकी प्रतिभा देखेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को छह हजार रुपये से लेकर नौ हजार तक का मानदेय मिलेगा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार सिंह यादव ने बताया कि उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थी शैक्षिक व तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्र व बायोडाटा के साथ अप्रेंटिसशिप मेले में शामिल हों। प्रशिक्षार्थी www.appprenticeshipindia.org पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। मेला शाम पांच बजे तक चलेगा।
मेले में मदर डेयरी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन, फिटर पद के लिए, दीपक एग्री कंपनी ऑल ट्रेड, एलआरपी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड डीजल इंजन, मोटर व ट्रैक्टर मैकेनिक पदों के लिए योग्यता परखेगी।
विज्ञापन

एमएस सबरीन चौधरी प्राइवेट लिमिटेड को ऑल ट्रेड, सिंह आयरन प्राइवेट लिमिटेड को वेल्डर, एनएनएन डीलक्स को स्विंग व फैशन टेक्नोलॉजी, कुलदीप मोटर्स को डीजल इंजन मैकेनिक, जोटर व्हीकल व ट्रैक्टर मैकेनिक पद के लिए युवाओं की जरूरत है। चयनित अभ्यर्थियों को सभी कंपनियां अच्छा मानदेय देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें