Etawah News: इटावा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने दादरपुर हिंसा के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कथावाचकों के अपमान के मुद्दे पर हिंसा भड़काने के आरोप में 14 संगीन मामले दर्ज हैं और वह 26 जून से वांछित था।
इटावा जिले में बकेवर इलाके के दादरपुर गांव में हुई हिंसा का मुख्य आरोपी गगन यादव को पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गगन यादव पर कथावाचकों के अपमान के मुद्दे पर हिंसा भड़काने का आरोप था और वह बीते 26 जून से 14 संगीन मामलों में वांछित था।
विज्ञापन
बता दें कि दादरपुर गांव में कथावाचकों के अपमान के मुद्दे पर गगन यादव ने हिंसा का आवाहन किया था। इस हिंसा मामले में पहले ही 22 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तारी के बाद गगन यादव को मेडिकल कराने के लिए डॉ. भीम राव अंबेडकर राजकीय संयुक्त अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।