फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आलू बुवाई के लिए धान कटाई तेज, किसानों ने किया थ्रेसिंग का काम शुरू, कंबाइन मशीनों का सहारा

Tue, 14 Oct 2025 02:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिल्हौर में बारिश थमने के बाद किसानों ने आलू की बुवाई के लिए खेतों को तैयार करने हेतु दिन रात एक करके धान की कटाई और थ्रेसिंग का काम तेज कर दिया है। मानसून देर तक सक्रिय रहने के कारण इस बार आलू की बुवाई लंबित हो चुकी है।
विज्ञापन
आलू बुवाई के लिए दिन-रात धान कटाई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिल्हौर में बीते दिनों हुई बारिश के बाद धान कटाई और थ्रेसिंग का कार्य पूरी तरह बाधित हो गया था। अब जब धूप खिली है, तब किसान दिन रात एक कर धान फसल की कटाई और झुराई संबंधी काम करने में जुटे हैं। जल्द से जल्द खेतों को आलू की फसल के लिए तैयार करने के लिए किसान एक ओर जहां खेतों जुताई, समतलीकरण कर रहे हैं।

विज्ञापन

वहीं, धान की फसल को जल्द से जल्द घर पहुंचने के लिए भी सक्रिय हैं। कई किसान कंबाइन मशीनों से भी धान की फसल कटवा रहे हैं। इससे कि जल्द से जल्द खेत खाली हो सके और आलू की बुवाई आरंभ हो सके। मालूम रहे कि इस बार मानसून अक्टूबर के द्वितीय सप्ताह तक सक्रिय होने के कारण आलू बुवाई लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें