फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 05 Jul 2022 08:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

इटावा जिले में प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली, जिनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी शवों को मोर्चरी में रखवा कर शिनाख्त करने में जुट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के इटावा जिले में जंक्शन के पास राम नगर फाटक पर मंगलवार सुबह प्रेमी जोड़े ने हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। शव क्षत-विक्षत हो जाने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची जीआरपी शव को मोर्चरी में रखवा कर शिनाख्त करने में जुट गई।
विज्ञापन


कानपुर से चलकर दिल्ली की ओर जा रही सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस इटावा जंक्शन के पश्चिमी आउटर के रामनगर फाटक से गुजर रही थी। तभी प्रेमी जोड़े ट्रेन के आगे आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तड़के सुबह घटी घटना के बाद सुबह टहलने के लिए निकले लोगों ने जब फाटक के पास क्षत विक्षत अवस्था में शव पड़ा देखा तो आनन-फानन में घटना की सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी इंस्पेक्टर नौशाद आलम ने बताया कि मृतक युवक की उम्र लगभग 25-26 वर्ष और मृतका युवती की उम्र 22-23 साल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें