फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: पांच अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, प्रशासन ने तुड़वाया निर्माण

Thu, 04 Jul 2024 09:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा जिले में बिना नक्शे पास कराए की जा रही आवासीय प्लाटिंग को पुलिस-प्रशासन की टीम ने पहुंचकर ढहाया। इकदिल और फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र गुरुवार को एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने कुल पांच कॉलोनियों पर जेसीबी चलवाई। इससे अवैध रूप से प्लाटिंग करने वालों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


शहर में धड़ल्ले से बिना नक्शा बनवाए आवासीय प्लाटिंग का काम किया जा रहा है। इसकी शिकायत डीएम अवनीश राय से की गई थी। डीएम के निर्देश पर एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने एसडीएम विक्रम राघव, सीओ सिटी अमित सिंह की टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। गुरुवार दोपहर टीम सबसे पहले फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के सुंदरपुर में धर्मेश्वरी आवासीय कॉलोनी में पहुंचे। यरां नक्शे से जुड़े कोई प्रपत्र न दिखा पाने पर अधिकारियों जेसीबी से प्लाटिंग के लिए कराई गई बाउंड्री आदि को तुड़वा दिया।

इसके बाद सुंदरपुर में ही कैंचीधाम सरोजनी हाउसिंग सोसयटी में पहुंचकर भी कार्रवाई की। टीम थोड़ी देर बाद इकदिल थाना क्षेत्र में राम आवासीय कॉलोनी वमनपुर भगवतीपुर बृजधाम आवासीय कॉलोनी कछपुरा, एसबी आवासीय कॉलोनी वमनपुर भगवतीपुर भी पहुंची। यहां पर भी नक्शे से जुड़े कोई प्रपत्र न दिखाए जाने पर सभी जगह जेसीबी से निर्माण तुड़वाया गया।
विज्ञापन


एसडीएम विक्रम राघव ने बताया कि जिन पांच जगहों पर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। उसका कुल क्षेत्रफल लगभग 6.5 हेक्टेयर था। इसकी कीमत लगभग 36 करोड़ रुपये है। इससे करीब एक करेाड़ रुपये की क्षति हुई है। एडीएम ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई होती रहेंगी। बिना नियमों का पालन किए जितनी जगह प्लाटिंग हो रही है। उन सभी जगहों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें