पुलिस से घिरता देख बदमाश ऑटो रोककर झाड़ियों की तरफ फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश जीवाराम निवासी नगला गुंदी थाना बलरई के पैर में गोली लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेकर मुकेश राजपूत, नीलेश राजपूत, संदीप राजपूत उर्फ बंटी व नवनीत राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। चारों पुरादसू गांव थाना चित्राहाट जिला आगरा के रहने वाले हैं। जीवाराम के पास से एक तमंचा, एक जिंदा और लूटा हुआ ऑटो बरामद हुआ। एसएसपी ने बताया नीलेश और नवनीत हाईस्कूल के छात्र हैं और बालिग हैं। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने 15 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।