फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर लगी भीषण आग, लपटें देख मच गया हड़कंप

Thu, 26 Mar 2020 11:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर मे लगी भीषण आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

इटावा के सैफई पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार रात आग लग गई। एकाएक ऊंची लपटें देख परिसर में अफरा तफरी की स्थिति पैदा हो गई। दमकल की टीम ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। घटना के समय ट्रॉमा सेंटर में ज्यादा लोग नहीं थे। 

विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर के बाहरी और ऊपरी हिस्से में आग होने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। परिसर में मौजूद अग्निशमन उपकरणों की मदद से मेडिकल स्टाफ तत्काल आग पर नियंत्रण नहीं कर सका। सूचना पर कुछ देर बाद दमकल टीम पहुंची। 

टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बीच आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्टाफ का कहना है कि बाहरी हिस्सा आग की चपेट में आने और जल्द नियंत्रण पा लेने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें