फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Fire: बाबा मॉल में शो के दौरान लगी आग…मची भगदड़, कर्मचारियों ने आग पर पाया काबू, जांच शुरू

Fri, 10 Oct 2025 09:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: बाबा मॉल स्थित मेड मूवीज सिनेमा हॉल में फिल्म कांतारा के नाइट शो के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दर्शकों में अफरा-तफरी मची, लेकिन सिनेमा कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाकर एक बड़ा हादसा टाल दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के शास्त्री चौराहा स्थित बाबा मॉल के मेड मूवीज सिनेमा हॉल में पर्दे के पीछे गुरुवार देर रात फिल्म शो के दौरान आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से हॉल में मौजूद दर्शकों में अफरा-तफरी मच गई। सिनेमा कर्मचारियों की सूझबूझ से आग को अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू कर लिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

आग की यह घटना फिल्म कांतारा के नाइट शो के दौरान हुई, जब अचानक पर्दे के पीछे से आग की लपटें उठने लगीं और धुआं फैल गया। उस समय हॉल में 20 से अधिक दर्शक मौजूद थे। आग देखकर दर्शकों में चीख-पुकार मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। सूचना पर थाना कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह और दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

विज्ञापन

पर्दे के पीछे शॉर्ट सर्किट हुआ था हादसा
हालांकि, उनके पहुंचने से पहले ही कर्मचारियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया था। दमकल टीम ने हॉल को खाली करवाकर भीतर भरे धुएं को बाहर निकाला।गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और न ही किसी को कोई चोट आई। सिनेमा हॉल के संचालक कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि पर्दे के पीछे शॉर्ट सर्किट हुआ था, जिसे स्टाफ ने समय रहते बुझा लिया। दमकल कर्मियों ने भी पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें