फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काट डाला जिगर का टुकड़ा: पिता ने कुल्हाड़ी से हमला कर बेटे को मौत के घाट उतारा, फिर पुलिस के डर से किया ये काम

Tue, 20 Jun 2023 07:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: यूपी के इटावा जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिता ने कुल्हाड़ी से हमला कर इकलौते बेटे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के ताखा में शराब के नशे में बेटे को पोते-पोतियों पर हमला करते देख बुजुर्ग आपा खो बैठा। उसने कुल्हाड़ी से इकलौते बेटे की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। ऊसराहार थाना क्षेत्र की ताखा पंचायत के मजरा कटैला गांव में मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे राहुल कुमार उर्फ दर्शन सिंह (30) नशे में धुत्त होकर घर में उत्पात मचा रहा था।

विज्ञापन


उसने शराब के लिए रुपये न मिलने पर अपने बच्चों पर ही कुल्हाड़ी से हमला करके मारने का प्रयास किया। यह देखकर पिता लक्ष्मीनाराण आपा खो बैठे और उन्होंने कुल्हाड़ी छीनकर बेटे की ही गर्दन पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग ने पुलिस के डर से घर से 50 मीटर दूर खेत में कुल्हाड़ी छिपा दी और गांव से बाहर एक कुएं में खून से सने कपड़े फेंक दिए।

विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे घटना की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान राजेश्वरी देवी के बेटे ने फोन करके सूचना पुलिस को दी। इस पर सीओ भरथना विवेक जावला, एसओ विवेक कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बेटे की हरकतों से परेशान होकर पिता ने उसकी हत्या कर दी है। पिता को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें