फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: आग से धू-धूकर जली किसान की झोपड़ी, 15 बकरियां जिंदा जलीं…देरी से पहुंची दमकल, मुआवजे का आश्वासन

Thu, 08 Jan 2026 03:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: शेखुपुर जखौली में आग लगने से किसान हरिशंकर की 15 बकरियां जिंदा जल गईं और घर राख हो गया। दमकल की देरी से आक्रोशित ग्रामीणों के बीच प्रशासन ने अब मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम शेखुपुर जखौली में गुरुवार को किसान की झोपड़ी में भीषण आग लग गई। आग की चपेट मं आकर किसान आशियाना जलने के साथ ही झोपड़ी में बंधी 15 बकरियों की भी जलकर दर्दनाक मौत हो गई। ग्राम जखौली निवासी हरिशंकर उर्फ टीटी अपनी बकरियों को झोपड़ी में बांधकर सो रहा था। गुरुवार तड़के अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी।

विज्ञापन

जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, आग विकराल रूप ले चुकी थी। ग्रामीणों ने तुरंत इकदिल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी और स्वयं बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर नियंत्रण पा लिया, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। पीड़ित किसान और ग्रामीणों ने सूचना मिलने के बावजूद दमकल की गाड़ी के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन

सरकार से मिलने वाली सहायता राशि दिलाई जाएगी
उनका कहना है कि यदि विभाग ने समय रहते सक्रियता दिखाई होती, तो शायद बेजुबानों की जान बचाई जा सकती थी। इस हादसे के बाद हरिशंकर अब दाने-दाने को मोहताज हो गया है और शासन से मुआवजे की गुहार लगा रहा है। उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव ने घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेज दिया है और आश्वासन दिया है कि किसान को सरकार से मिलने वाली सहायता राशि दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें