फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा जिला जेल में वसूली, जुआ और अवैध कैंटीन का वीडियो वायरल, अधिकारियों में मची खलबली

Thu, 11 Jul 2019 09:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
इटावा जिला जेल में कैदी खेल रहे हैं जुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा जेल में जुआ होने, सिपाहियों की वसूली और अवैध रूप से कैंटीन चलने का एक वीडियो वायरल हुआ है। ये वीडियो जिला जेल का है, ऐसी चर्चा है। जेल अधीक्षक प्रथम दृष्टया वीडियो जिला जेल होने का इंकार कर जांच कराने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो में बैरक के बाहर आठ-दस बंदी जुआ खेलते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कई बंदियों के चेहरे भी साफ दिख रहे हैं। पास ही पीली वर्दी में एक बंदी रक्षक भी डंडा लिए खड़ा दिख रहा। बंदी रक्षक का चेहरा वीडियो में नहीं दिखा। वीडियो बंदी रक्षक के दायीं ओर से बनाया गया है।

 

इटावा जेल का वायरल हुआ वीडियो - फोटो : अमर उजाला
जुआ खेलने वाले बंदी पांच-पांच सौ तक का दांव लगाने की बात कह रहे हैं। इससे लगता है कि बड़ा जुआ चल रहा है। इसके अलावा वीडियो में गेट पर खड़ा सिपाही बंदियों से वसूली कर रुपये जेब में रखते भी दिख रहा है। इसके आगे जेल में अवैध रूप से कैंटीन भी दिखाई गई है।

उसमें मिनरल वाटर, दूध उपलब्ध होने की बात सुनाई दे रही है। सूत्रों के अनुसार जेल में चलने वाली इस अवैध कैंटीन में हर तरह का व्यंजन बंदियों के लिए उपलब्ध है, बस उसके लिए मोटी कीमत चुकानी होती है। जेल अधीक्षक राजकिशोर सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया वीडियो इटावा जेल का नहीं लग रहा है।

 
विज्ञापन

जिस तरह का माहौल चल रहा है, उससे ये भी हो सकता है कि कोई पुराना वीडियो वायरल कर जेल प्रशासन को बदनाम करने की साजिश कर सकता है। फिर भी जांच कराई जाएगी। कोई भी एजेंसी जेल की जांच कर सकती है। हमारी जेल में सबकुछ ठीक है।

डीएम जेसी सिंह ने कहा कि वीडियो जेल का नहीं लग रहा है। वीडियों से ये कहीं नहीं साबित हो रहा है कि जुआ जेल में हो रहा है। हम लोग हर महीने जांच करते हैं, जेल में कभी कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। हां जेल से कैदी भागने के मामले में जरूर जेल प्रशासन ने लापरवाही बरती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें