फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिसकर्मियों को जबरन सेवानिवृत्त करने की दूसरी सूची तैयार, 50 की उम्र पार कर चुके हैं दागी

Thu, 11 Jul 2019 08:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन
कानपुर मंडल के तीन दरोगाओं समेत 29 पुलिसकर्मियों को जबरन सेवानिवृत्त के बाद अब 50 की उम्र पार कर चुके दागी पुलिस कर्मियों की दूसरी लिस्ट तैयार हो गई है। इसमें कानपुर देहात में तैनात एक दरोगा समेत कानपुर मंडल के सभी छह जिलों के 50 पुलिसकर्मियों के नाम हैं।
विज्ञापन


आईजी की तीन सदस्यीय कमेटी ने इस सूची की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द इन दागी पुलिसकर्मियों की भी विभाग से छुट्टी हो जाएगी। इस बाबत आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि भ्रष्टाचार में लिप्त और दागी पुलिस कर्मियों को जबरन सेवानिवृत्त दी जाती रहेगी।
विज्ञापन

चार दरोगा सहित 29 दागी पुलिसकर्मी जबरन किए जा चुके हैं रिटायर

कानपुर मंडल के छह जिलों में तैनात भ्रष्ट, अनुशासनहीन और लापरवाह पुलिसकर्मियों को विभाग से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। दागी 50 पुलिसकर्मियों की दूसरी सूची तैयार हो गई है। इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और आपराधिक मामलों की जांच भ्रष्टाचार निवारण विभाग, सीबीसीआईडी कर रही है।

बताते चलें पुलिस की छवि धूमिल करने वाले कानपुर रेंज (कानपुर देहात, औरैया, इटावा, फतेहगढ़, कन्नौज) के चार दरोगाओं समेत 29 पुलिसकर्मियों को गुरुवार को जबरन सेवानिवृत्त किया गया। इसमें नगर के सात पुलिसकर्मी शामिल हैं। कानपुर देहात के सात, इटावा, औरैया और कन्नौज से चार-चार व फतेहगढ़ के तीन पुलिसकर्मियों को जबरन सेवानिवृत्त किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें