करंट लगने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
इटावा के जसवंत नगर में विद्युत करंट लग जाने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत हो गई। जसवंत नगर में हाईवे पर स्थित लाला भट्ठा के पीछे नगला इंछा से नगला अर्जुन जाने वाली चकरोड पर करीब चार महीने पहले एक विद्युत खंभे का तार टूट गया था।
स्थानीय लोगों के मुताबिक कोई विद्युत कर्मचारी उस तार को काट ले गया। तार का एक सिरा खंभे से लगा छोड़ दिया। उसके पास लगी लोहे की प्लेट पर सुबह 8 बजे करीब जब राष्ट्रीय पक्षी मोर अचानक आकर बैठा तो वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया और राधेश्याम के बाजरे के खेत में जा गिरा।
खेतों की ओर टहलने गए नगला इंछा गांव के राघवेंद्र सिंह जब ये देखा तो वह दौड़ पड़े। उसने जब मोर को उठा कर देखा तो उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। बाद में ग्रामीण पहुंचे तो वन विभाग को सूचना दी गई।