फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: रंजिश में रची प्रधान पति की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार, पेट्रोल की बोतल व डंडा पुलिस ने किया बरामद

Tue, 20 Aug 2024 08:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: प्रधान के पति की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने डीवीआर, पेट्रोल की बोतल और डंडा भी बरामद किया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानी चुनाव की रंजिश और किशोरियों से छेड़खानी की वजह से आहत होकर आरोपियों ने साजिश रचकर प्रधान के पति की हत्या की गई। पुलिस ने मंगलवार को घटना का खुलासा किया। पकड़े गए दोनों आरोपी एक ही गांव के हैं।
विज्ञापन

बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अवारी गांव की प्रधान के पति मनोहर भदौरिया का शव रविवार दोपहर उसके कमरे में बेड पर अधजली हालत में मिला था। घर से एक बाइक व सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर गायब था। देर रात पुलिस ने बाइक को भी जली हुई हालत में 20 किलो मीटर दूर से बरामद कर लिया था।

विज्ञापन

मनोहर के आवास की देखरेख करने वाले गांव के ही अमन उर्फ बच्चा बाबा ने शव मिलने की सभी को जानकारी दी थी। अमन की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि ढाई माह पहले मनोहर की बगिया में उसकी बकरियां चली गई थीं। जिसको लेकर मनोहर ने उसकी दादी शांति देवी के साथ गांव में सरे आम मारपीट की थी। दादी को पीटने का विरोध करने पर उसकी पीटाई कर कमरे में बंद कर दिया था।
Trending Videos

उधर 2021 में मनोहर की पत्नी के विरोध में गांव के ही शैलेश सिंह भदौरिया उर्फ शालू की मां सावित्री भदौरिया भी चुनाव लड़ने मैदान में उतरी थीं। मनोहर के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में 29 मुकदमे दर्ज हैं, सिविल लाइन थाने का हिस्ट्रीशीटर था। शैलेश की मां का समर्थन करने वाले लोगों को मनोहर ने पिस्टल लगाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद शैलेश के परिवार की बच्चियों से अभद्रता भी की थी। जिसकी बच्चियों ने कई बार शिकायत की थी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। शैलेश ने बदला लेने के लिए अमन के साथ हुई मारपीट के बाद उससे दोस्ती कर ली थी।

 
विज्ञापन

नोएडा से हत्या करने पहुंचा था शैलेश
एसएसपी ने बताया कि अमन और शैलेश बदला लेने के लिए मौका तलाश रहे थे। मनोहर की पत्नी जब अपने मायके गई, तो अमन ने शैलेश को फोन करके नोएडा से बुलाया। शैलेश नोएडा में एक कंपनी की गाड़ी चलाता है। वह घर पर बिना बताए शनिवार दिन में एसएसपी चौराहा पहुंचा। अमन उसे बाइक से लेकर उदी चौकी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा और बोतल में पेट्रोल लिया। देर रात मनोहर बर्थडे पार्टी से शराब के नशे में अपने आवास पर लौटा। यहां अमन ने उसे और शराब पिला दी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद नहीं किया था। रात करीब दो बजे शैलेश पहुंचा और अमन को उठाया। सोते में मनोहर के सिर पर डंडे से चार वार किए। पेट्रोल डालकर आग लगाकर शैलेश मनोहर की बाइक लेकर भाग गया। अमन डीवीआर लेकर कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर अपने घर चला गया। डीवीआर, डंडा और बोतल अपने घर के पीछे फेंक दिए। शैलेश ने राजा के बाग के पास बाइक में भी आग लगाकर उसे वहीं छोड़ दिया। शैलेश के मोबाइल की लोकेशन से उसको यमुना पुल के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें