फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Road Accident: अनियंत्रित होकर पलटी स्लीपर बस, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, 10 यात्री गंभीर घायल

Tue, 03 Mar 2026 08:00 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: बकेवर के उझियानी बाईपास पर चालक को झपकी आने से दिल्ली-कानपुर स्लीपर बस पलट गई। हादसे में 10 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के बकेवर कस्बे में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर दिल्ली से कानपुर जा रही एक स्लीपर बस पलट गई। इससे बस में सवार करीब 10 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें चार को अस्पताल भेजा गया। चालक व हेल्पर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर बकेवर थाना पुलिस व एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया।

विज्ञापन

दिल्ली से कानपुर जा रही एक स्लीपर बस बकेवर थाना क्षेत्र के तहत उझियानी गांव के सामने उझियानी बाईपास पर अचानक चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 40 सवारियां थी। इनमें से 10 घायल हो गई, जिनमें चार का हालत बताई जा रही है। सूचना मिलने पर बकेवर थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक, महेवा चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार तिवारी, हाईवे मोबाइल पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन





घायलों को महेवा स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया

एनएचएआई की टीम एंबुलेंस और हाइड्रा लेकर मौके पर पहुंची और घायलों को बस से निकाला। चार गंभीर  घायलों को महेवा स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया गया। सीओ भरथना रामदवन मौर्य भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। घायलों में रमाकांत यादव पुत्र तेजस्वी यादव खोजफूल थाना अमराहट, अजय सिंह पुत्र नरेश सिंह मतिलि कानपुर देहात, आकाश पुत्र संतोष कानपुर देहात, अंशू पुत्र रामगोपाल अश्ववशपुर कानपुर नगर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें