फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Accident: पहली ही धुंध में ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत और चालक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Thu, 14 Nov 2024 04:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: इकदिल थाना क्षेत्र के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
Etawah Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बिरारी गांव के पास गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

गांव भरेह का निवासी ऑटो चालक पुष्पेंद्र कुमार गुरुवार सुबह ऑटो में दो सवारियों लेकर औरैया के बाबरपुर जा रहा था। रास्ते में नेशनल हाईवे पर बिरारी गांव के पास कोहरे के बीच ऑटो में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में ऑटो चालक पुष्पेंद्र घायल हो गया। ऑटो में आगे बैठा जिला औरेया के गांव पैतुआ के रहने वाले राकेश कुमार यादव (28) का बेटा अनुराग सिंह की हादसे में मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो में फंसे घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कर परिजनों को सूचना दी। मृतक युवक की चाची श्यामा देवी ने बताया दिल्ली से अपने घर आ रहा था। राकेश ट्रक ड्राइवरी का काम करता था। मृतक तीन भाइयों में मझला था। युवक की मौत के बाद माता सुनीता देवी व भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें