यह होगी पार्किंग व्यवस्था
- उन्नाव सीमा पिरयर पुल की ओर से आने वाले वाहन ध्रुव टीला मार्ग पर बांए किनारे अपने वाहनों को पार्क करेंगे।
- चौबेपुर की ओर से आने वाले वाहन शनिदेव चौराहे से पूर्व निर्धारित बस च कार पार्किंग में अपने वाहनों को पार्क करेंगे।
- ब्लू वर्ल्ड तिराहा से बिठूर की ओर आने वाले वाहन चुंगी चौराहे से पहले पूर्व निर्धारित मां बगुला पीतांबरा मन्दिर के सामने बस पार्किंग एवं बैरियर स्थल के बगल में फॉर्म हाउस के अन्दर कार एवं मोटर साइकिल पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करेंगे।
- परमट घाट पर कम्पनीबाग, रावतपुर इत्यादि मार्गों से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को बक्कल पार्किंग में पार्क करेंगे।
- फूलबाग, पुलिस लाइन मार्ग होते हुए परमट मन्दिर की ओर जाने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को यूनियन बैंक तिराहे से पहले ग्रीनपार्क स्टेडियम के किनारे अपने वाहनों को पार्क करेंगे।
- कंपनीबाग व मैनावती मार्ग से अटलघाट, गंगाबैराज की ओर से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को कर्बला चौराहे से कर्बला मस्जिद वाली सड़क की ओर अपने वाहनों को खड़ा कर सकेंगे।
- फूलबाग, बड़ा चौराहा से सरसैय्याघाट आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को सरसैय्याघाट से चेतना चौराहा के बीच सड़क के दोनों ओर पार्क कर सकेंगे।
- कंपनीबाग, ग्रीनपार्क की ओर से सरसैय्याघाट आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को डायल 112 के ग्राउंड में पार्क कर सकेंगे।
- सिद्धनाथघाट जाने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को घाट से पूर्व निर्धारित पार्किंग स्थल पर अपने वाहनों को पार्क करेंगे।