फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Accident: बरातियों से भरी बस में डंपर ने मारी टक्कर, आठ लोग घायल

Thu, 29 Feb 2024 04:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में बरातियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। घटना में आठ लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह बरारितयों से भरी बस में पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में डंपर चालक और बस में सवार सात बराती समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव रूचना थाना खंगर जिला फिरोजाबाद निवासी विमलेश के बेटे अमन की बुधवार को औरैया के साहिल थाना क्षेत्र के गांव इटिहार बरात गई थी।

विज्ञापन


बुधवार देर रात करीब ढाई बजे दूल्हे और उसके परिवार के लोगों को छोड़कर बाकी सभी बरातियों को बैठाकर बस गांव के लिए रवाना कर दी गई थी। गुरुवार सुबह करीब चार बजे इकदिल ओवरब्रिज के ऊपर पीछे से आ रहे मौरंग लदे डंपर ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि करीब सौ मीटर बाद चालक बस को काबू कर सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में डंपर चालक अरविंद कुमार निवासी कमालपुर मैनपुरी और बस में बैठे दूल्हे के बाबा प्रताप सिंह, रमेश, शिशुपाल, महेंद्र, आरिफ, सपन कुमार, कर्तव्य निवासी रूचना फिरोजाबाद घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस और एंबुलेंस पहुंच गईं। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डंपर चालक को ट्रक से निकाला जा सका। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। दोपहर में दूल्हे के भाई सत्येंद्र कुमार समेत कई रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां प्रताप सिंह की हालत गंभीर होने पर परिजन आगरा ले गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें