फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: बड़े वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत और चार घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाने का किया प्रयास

Sat, 02 Mar 2024 10:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: इटावा-ग्वालियर मार्ग पर कामेत गांव के पास शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें अज्ञात बड़े वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Etawah Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में ग्वालियर मार्ग पर कामेत गांव के पास बड़े वाहन ने सामने से आ रहे ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बबूल की लकड़ियां डालकर जाम लगाने का प्रयास करने लगे।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची बढ़पुरा पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम लगाने से रोका। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा-ग्वालियर मार्ग पर स्थित आजाद होटल के पास शुक्रवार रात इटावा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने सामने से आ रहे ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक विनोद उर्फ टिल्लू राजपूत की मौके पर मौत हो गई।
वहीं, ऑटो सवार इंद्रपाल, सत्यप्रकाश, मनोज, रिंकू निवासी मड़ैया अंड गांव घायल हो गए। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए सड़क किनारे खड़े बबूल के पेड़ों की टहनियां सड़क पर डालकर जाम लगाने का प्रयास किया। हालांकि, इस बीच बढ़पुरा थाना प्रभारी गणेश शंकर द्विवेदी ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर ग्रामीणों को समझाया।

विज्ञापन
विज्ञापन



सीसीटीवी फुटेज निकालकर कार्रवाई करने के निर्देश

इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी पर थाना सिविल लाइन और थाना पछांयगाव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पर एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव, सीओ जसवंतनगर विवेक जावला ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी सिटी ने एसओ को आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकालकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें