मुस्लिम एसोसिएशन के संस्थापक हाफिज मोहम्मद हलीम की जयंती हलीम डे के तौर मनाई गई।
शनिवार को हलीम मुस्लिम इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक सत्यदेव पचौरी ने हिंदू-मुस्लिम एकता पर जोर देते हुए कहा कि हम सब भाई-भाई हैं। देश की मजबूत के लिए सबको प्रयास करने चाहिए। इस मौके पर हाफिज हलीम के शैक्षिक मिशन को पूरा करने का संकल्प भी लिया गया।
हाफिज मोहम्मद हलीम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम एसोसिएशन के महामंत्री हाजी अब्दुल हसीब इराकी ने पिछले सालों में किए गए एसोसिएशन के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और अगली योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर भाजपा विधायक सत्यदेव पचौरी ने हलीम शिक्षण संस्थान में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना को लागू किए जाने की प्रशंसा की। मुस्लिम एसोसिएशन के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त करते हुए विधायक ने दो समुदायों के बीच खाई को पाटने का आह्वान किया।
सपा विधायक सतीश निगम ने हलीम इंटर कॉलेज में अपने छात्र जीवन की यादों का ताजा किया। मुख्य अतिथि डीआईजी नीलाब्जा चौधरी समेत कर्नल जाहिद सिद्दीकी ने शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। पूर्व विधायक रामकुमार एडवोकेट, जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने भी अपने विचार व्यक्त।
कार्यक्रम का संचालन मास्टर मोहम्मद शाहिद बरकाती ने किया। इस मौके पर हाजी मुश्ताक सोलंकी की पत्नी खुर्शीदा सोलंकी, मोहम्मद असलम, मोहम्मद कामरान, शरीफ कुरैशी, हाजी मोहम्मद सलीस, मुस्तफा तारिक, शारिक अल्वी, इरफान अंसारी, डॉ. एमए नकवी, तारिक रजा फात्मी, शिब्बू अंसारी, तौहीद आलम बरकाती, सरताज अनवर, रियाजुद्दीन सिद्दीकी मौजूद रहे।
शिक्षा में मदद को बढ़ाए हाथ
मुख्य अतिथि पद्मश्री इरशाद मिर्जा ने एक लाख रुपये शिक्षण संस्थान को दिए और आगे भी मदद का भरोसा दिलाया। पूर्व विधायक हाजी मुश्ताक सोलंकी के नाम पर हलीम मुस्लिम इंगलिश स्कूल के मुख्य गेट का नामकरण उनके पुत्र रिजवान सोलंकी ने किया और इंटर कॉलेज के गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए 51 हजार रुपये दिए।
यहां भी हुए कार्यक्रम
हाइड मर्चेंट एसोसिएशन ने पेंचबाग में हाफिज हलीम जयंती पर जलसा किया। गरीबों को कंबल बांटे गए। इसमें मोइन लारी, अख्तर हुसैन अख्तर, मोहम्मद सुलेमान, शफीक सोलंकी, हाजी फरहत हुसैन, हाजी अफजाल मौजूद रहे। हलीम कॉलेज ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद सलीस ने हलीम प्राइमरी स्कूल में कुरानख्वानी कराई।