फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर ने सात को काटा, एक आईसीयू में

Sun, 03 Jan 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूपुरवा में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। दो दिन (गुरुवार और शुक्रवार) में एसएएफ कर्मी समेत छह लोगों पर हमला कर चुके हैं। एसएएफ कर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कालोनी निवासी एसएएफ कर्मी एके श्रीवास्तव (60) शुक्रवार दोपहर छत पर धूप सेंक रहे थे। तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। बंदरों ने उनके सिर और हाथ में काटा। उनकी चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग छत पर पहुंचे और बंदरों को भगाया। इसके बाद एके श्रीवास्तव को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां डॉक्टरों ने बताया कि बाएं हाथ की दो नसें कट गई हैं और सिर पर भी गहरा घाव है। कालोनी के ही राकेश पाठक भी बालकनी पर बैठे थे, तभी बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया। उनके चेहरे और हाथ में 14 टांके लगे हैं। इसी तरह संतोष मिश्रा की गर्दन में बंदरों के काटने से 17 टांके लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गुरुवार को मोहल्ले के पीसी चतुर्वेदी (70), सुधीर कुमार गौतम, ममता शर्मा और अनमोल भी बंदरों के हमले का शिकार हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें