फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गेट पर हुई तलाशी तब परीक्षा कक्ष में मिला प्रवेश

Mon, 27 Apr 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात/पुखरायां। जिले में छह परीक्षा केंद्रों पर रविवार को दूसरे दिन भी उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट सीधी भर्ती परीक्षा कराई गई। गेट पर तलाशी व बायोमीट्रिक जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। सीसीटीवी से भी निगरानी की गई। परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश होमगार्डस एनरोलमेंट सीधी भर्ती परीक्षा के लिए अकबरपुर इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर, पुखरायां के श्रीरामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कालेज व विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर काॅलेज, रूरा के आरपीएस इंटर कॉलेज व दयानंद ग्राम औद्योगिक इंटर कॉलेज बाढ़ापुर को केंद्र बनाया गया है। सुबह से इन केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ जुट गई। सुबह व शाम की दो पालियों में परीक्षा हुई। इटावा, औरैया, कन्नौज आदि जिले से अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे।
अभ्यर्थियों को केंद्र के गेट पर सघन तलाशी के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिला। करीब डेढ़ घंटे पहले ही प्रवेश शुरू कर दिया गया था। ताकि तलाशी व बायोमीट्रिक पहचान आदि ठीक से कराकर समय से परीक्षा कराई जा सके। कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी से परीक्षा कक्षों की निगरानी की गई। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने पुलिस लाइन में बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और सीसीटीवी पर परीक्षा कक्षों की गतिविधि देखी। सुबह पाली में कुल 2448 अभ्यर्थी पंजीकृत थे इसमें से 1835 ने परीक्षा दी जबकि 613 अनुपस्थित रहे। वहीं शाम की पाली की परीक्षा में पंजीकृत 2448 अभ्यर्थियों में 1897 ने परीक्षा दी। जबकि 551 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन



.................



भीषण गर्मी में परेशान रहे अभ्यर्थियों के परिजन



परीक्षा केंद्रों पर तो पंखे आदि का इंतजाम किया गया था इससे अभ्यर्थियों को सहूलियत रही। लेकिन अभ्यर्थियों के साथ आए परिजन केंद्र के बाहर ही कहीं पेड़ की छाया में तो कहीं किसी दुकान पर समय बिताते रहे। भीषण गर्मी से परिजन परेशान दिखे। अकबरपुर में अभ्यर्थियों के परिजन ने दोपहर में कालिका देवी मंदिर परिसर में छाया होने की वजह से शरण ली। यहां गमछा व चादर बिछाकर परिजन बैठे रहे। इसी प्रकार रूरा के आरपीएस इंटर कॉलेज के बाहर बाजार में अभ्यर्थियों के परिजन ने दुकानों के बाहर लगे टीन शेड या फिर पेड़ की छांव में बैठकर परीक्षा खत्म होने का इंतजार किया।

.......................



फोटो- 5 संदीप, अछल्दा, औरैया
फोटो- 6 सौरभ भरथना, इटावा



फोटो- 7 दिव्यांशू, फफूंद औरैया
समसामयिकी के प्रश्नों ने उलझाया



परीक्षा में आए समसामयिकी प्रश्नों ने छकाया। सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन के प्रश्न सरल आए। इससे परीक्षा में अच्छी हुई। निगेटिव मार्किंग न होने से सभी प्रश्नों के उत्तर दिये है। - दिव्यांशू, फफूंद औरैया सचित्र

.........................

कई प्रश्न आए कठिन

परीक्षा के लिए तैयारी की थी, लेकिन समसामयिकी के प्रश्न कठिन आए। सामान्य ज्ञान के प्रश्न ठीक रहे। जो नहीं पढ़ा कई प्रश्न वहीं पूछ लिए गए। - सौरभ भरथना, इटावा सचित्र



......................

तैयारी थी ठीक, हल किए सभी प्रश्न

प्रश्न पत्र के सभी प्रश्न सरल रहे। करीब दस मिनट पहले ही पूरे प्रश्नपत्र हल कर दिया। अखबार पढ़ने से समसामयिकी में प्रश्न हल करने में सहूलियत मिली। - संदीप, अछल्दा, औरैया सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें