फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईईएस के टॉपर चिराग को राष्ट्रपति ने किया आमंत्रित, स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह में करेंगे शिरकत

Tue, 25 Jun 2019 12:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
परिवार के साथ चिराग (नीले रंग की शर्ट में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम 2018 के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के टॉपर चिराग झा को आगामी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। चिराग यहां आईआईटी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के 2016 बैच के छात्र रहे हैं। 
विज्ञापन


चिराग मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले हैं, हालांकि कई साल पहले परिवार संग फरीदाबाद (हरियाणा) में शिफ्ट हो चुके हैं। पिता जयनाथ झा दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं और मां विभा झा गृहिणी हैं। छोटे भाई अनुराग ने भी इंजीनियरिंग की है।

चिराग बताते हैं कि अब वह आईएएस बनने का लक्ष्य बना चुके हैं। इसकी तैयारियों में जुटे हैं। चिराग ने बताया कि आईआईटी में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम देने का मन बना लिया था। स्नातक के बाद एक साल तैयारी करके उन्होंने यह सफलता हासिल कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें