फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर दुल्हन की विदाई: कानपुर देहात में CEO दूल्हा हेलीकॉप्टर से पहुंचा, देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

Sat, 06 Dec 2025 11:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: मां पुष्पा देवी ने बताया कि हर माता-पिता अपनी बेटी के लिए अच्छे भविष्य की कामना करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिमा उनकी इकलौती बेटी है, जबकि उनके दो बेटे शिवा और देवा है जो पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बेटियों को सशक्त बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
हेलीकाप्टर में बैठकर विदा होती प्रतिमा साथ में विकास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में रसूलाबाद कस्बा के गौतम बुद्ध नगर वार्ड में एक किसान की इंजीनियर बेटी की गुरुवार को कानपुर के एक गेस्ट हाउस में हुई। शुक्रवार को दुल्हन की विदाई के लिए दूल्हा हेलीकॉप्टर से पहुंचा। विदाई देखने के लिए ग्रामीणाें की भीड़ एकत्र हो गई। रसूलाबाद के गौतमबुद्ध नगर निवासी अमर सिंह यादव किसान हैं। उनकी बेटी प्रतिमा सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह इस समय बेंगलुरु की एक कंपनी में नौकरी कर रही हैं।

विज्ञापन

प्रतिमा की शादी पटना बिहार निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर विकास के साथ चार दिसंबर को कानपुर के एक गेस्ट हाउस में हुई। शादी की सभी रस्में दोनों के परिवार के बीच गेस्ट हाउस में हुई। जबकि विदाई पैतृक घर से होनी थी। इसको लेकर दूल्हा विकास शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब हेलीकॉप्टर से रसूलाबाद पहुंचा। यहां पर हेलीकाप्टर उतरने के लिए अमर सिंह ने अपने खेत में हेलीपैड बनवाया था।

विज्ञापन

विदाई देखने उमड़ी भीड़ व खेत में खड़ा हेलीकाप्टर - फोटो : amar ujala



अग्निशमन विभाग व पुलिस भी रही मौजूद

सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग व पुलिस भी मौजूद रही। अमर सिंह ने बताया कि बेटी ने शिवली के भेवान स्थित भावा कॉलेज से बीटेक किया। इसके बाद लखनऊ से उच्च शिक्षा प्राप्त की और बेंगलुरु की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। वहीं, विकास भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और दिल्ली में ड्रोन बनाने वाली एक कंपनी के सीईओ हैं। बेटी की विदाई मां पुष्पा देवी व पिता ने रीति-रिवाज के अनुसार दोपहर दो बजे की करीब की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें