फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 71 गोवंशाें का चारा डकार रहा था सचिव…निलंबित, एसडीएम और सीवीओ के निरीक्षण में खुली पोल

Sat, 06 Dec 2025 11:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिल्हौर ब्लॉक की गढ़ी बिहारीपुर गोशाला में एसडीएम और सीवीओ के निरीक्षण में रजिस्टर से 71 गोवंश गायब मिले। साथ ही, दो गोवंश मृत अवस्था में मिले और 230 पशुओं के हिसाब से चारा दिखाया गया था। इसके बाद ग्राम पंचायत सचिव समीर कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
गढ़ी बिहारीपुर गांव की गोशाला में ग्रामीणों के बयान दर्ज करते पशु चिकित्साधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एसडीएम बिल्हौर डॉ. संजीव दीक्षित व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आईडीएन चतुर्वेदी ने शुक्रवार को बिल्हौर ब्लॉक क्षेत्र के गढ़ी बिहारीपुर गांव की गोशाला का निरीक्षण किया तो सचिव की पोल खोल गई। रजिस्टर में दर्ज 230 गोवंशों में 71 गोवंश गायब मिले। इसके बावजूद रजिस्टर में 230 गोवंशों के हिसाब से चारा की खपत दिखाई गई थी। गोपालक गायब 71 गोवंशों की जानकारी नहीं दे सके।

विज्ञापन

आठ गोपालकों में तीन ही ड्यूटी पर मिले। इस पर ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर ककवन ब्लॉक बीडीओ से जवाब तलब किया गया है। गोशाला में साफ-सफाई के भी पुख्ता इंतजाम नहीं मिले। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी महीने में एक-दो बार ही आते हैं। गोशाला में भूसा व खली गोदाम खाली मिला। कटीली चारदीवारी कई स्थानों पर टूटी मिली है।

विज्ञापन

चोकर भंडारण स्थल सहित अन्य जगहों पर मिली गंदगी
ग्रामीणों ने बताया कि जानवर टूटी दीवार से निकलकर खेतों में खड़ी फसल नष्ट कर देते हैं। एसडीएम ने बताया कि गोशाला का हाल बेहद खराब मिला है। प्रथम दृष्टया ग्राम पंचायत अधिकारी समीर कुमार की लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान दो गोवंश मृत अवस्था मिले थे। इनका निस्तारण अधिकारियों ने करा दिया। इसके अलावा चोकर भंडारण स्थल सहित अन्य जगहों पर गंदगी मिली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें