देखते ही देखते मामला कहासुनी से बढ़कर गालीगलौज तक पहुंच गया। अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, लेकिन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी हस्तक्षेप नहीं किया गया। घटना के दौरान काफी देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही।
कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद था, लेकिन विवाद कर रहे लोगों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अमर उजाला में अतिक्रमण को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका की ओर से कार्रवाई शुरू की गई थी। अब कार्रवाई के दौरान हुए विवाद और अधिकारियों के सामने हुई गालीगलौज का मामला चर्चा में है।