डेमो पिक
मंगलवार देर रात कानपुर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ का सिलसिला जारी रहा। बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बेगमपुरवा में हुई मुठभेड़ में शातिर बदमाश अनिल घायल हुआ है। बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस बदमाश को इलाज के लिए केपीएम अस्पताल ले गयी। बदमाश अनिल के खिलाफ शहर के कई थानों में 12 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।