फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेला: 2306 युवाओं को मिलेगी नौकरी, अभी भी करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Sat, 09 Dec 2017 09:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर सेवायोजन कार्यालय जीटी रोड में 12 दिसंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश की जानी-मानी 20 कंपनियां 2306 युवाओं को रोजगार देंगी। 
विज्ञापन



सेवायोजन कार्यालय जीटी रोड (इंप्लायमेंट ऑफिस) में 12 दिसंबर को होने वाले रोजगार मेले में कंपनियां युवाओं को आठ से 22 हजार रुपये तक की नौकरी देंगी। शुक्रवार शाम तक 4019 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। रजिस्ट्रेशन कराने का अंतिम दिन सोमवार है। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए इंप्लॉयमेंट ऑफिस में भीड़ उमड़ रही है।

रोजगार मेले में 20 कंपनियां 2306 अभ्यर्थियों को नौैकरी देंगी। सहायक निदेशक (सेवायोजन) एसपी द्विवेदी ने बताया कि यह इस वर्ष का सबसे बड़ा रोजगार मेला होगा। 11 दिसंबर को दोपहर 1 बजे तक बायोडाटा इंप्लॉॅयमेंट ऑफिस में जमा किए जा सकते हैं।  विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर भी अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, सिर्फ उन्हें ही इंटरव्यू में बैठने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें