फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एटीएम में कैश डालने वाली कर्मियों ने ही निकाले 89.93 लाख, बैंक की इन शाखाओं को लगाया है चूना

Fri, 02 Feb 2024 10:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने ही बैंक को चूना लगा दिया। आरोपियों ने एटीएम में छेड़छाड़ कर 89.93 लाख रुपये निकाल लिए। वहीं, दबाव बनाने पर 26.71 रुपये कंपनी के खाते में जमा किए है और 58.22 लाख रुपये देने से इन्कार कर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एटीएम में रकम डालने वाली कंपनी के अधिकारी ने कंपनी के कर्मचारियों (कस्टोडियन) पर गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों कस्टोडियन ने एटीएम में छेड़छाड़ कर 89.93 लाख रुपये निकाल लिए। दबाव बनाने पर 26.71 रुपये कंपनी के खाते में जमा किए।

विज्ञापन

बाकी 58.22 लाख रुपये देने से इन्कार कर जान से मारने की धमकी दी। महाराजपुर के कुलगांव निवासी हनुमान शरण सिक्योर वैल्यू इंडिया लिमिटेड में बतौर ऑपरेशन असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। उनकी कंपनी पूरे देश में प्राइवेट एवं सरकारी बैंकों के एटीएम और बीएनए मशीनों में कैश लोडिंग, अनलोडिंग के अलावा रख-रखाव का भी काम करती है।

कैश लोडिंग व अनलोडिंग का काम कंपनी के कस्टोडियन से कराया जाता हैं।  कानपुर में कैश लोडिंग का काम उन्नाव के धनोखरपुरवा निवासी अभिषेक और चकेरी के सनिगवां निवासी शेखर श्रीवास्तव करते हैं। आरोप है कि कंपनी के कस्टोडियन ने मशीनों के हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर में डिजिटल इलेक्ट्रनिक उपकरण में छेड़छाड़ कर 89 लाख 93 हजार रुपये पार कर दिए।

लिखित रूप से अपनी गलती स्वीकार की
जब कैश का मिलान कराया गया, तब जानकारी हुई। उन्होंने दोनों कस्टोडियन से पूछताछ की, तो लिखित रूप से अपनी गलती स्वीकार की। दबाव बनाने पर दोनों ने 26 लाख 71 हजार रुपये विभिन्न तारीखों में कंपनी के खाते में जमा किया। जबकि 58 लाख 22 हजार रुपये जमा करने से इनकार कर दिया।

एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू
कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कार्यालय में भी आना भी बंद कर दिया। थाने में सुनवाई न होने पर कंपनी के ऑपरेशन असिस्टेंट ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। थाना प्रभारी गोविंदनगर विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

बॉब की इन शाखाओं को लगाया चूना
  • बैंक ऑफ बड़ौदा की सिविल लाइन शाखा से 7 लाख 34 हजार 500 रुपये।
  • बैंक ऑफ बड़ौदा की सीसामऊ शाखा से 21 लाख, 1 हजार रुपये।
  • बैंक ऑफ बड़ौदा की रतनलालनगर शाखा से 19 लाख, 22 हजार रुपये।
  • बैंक ऑफ बड़ौदा की किदवईनगर शाखा से 26 लाख, 26 हजार 500 रुपये।
  • बैंक ऑफ बड़ौदा की यशोदानगर शाखा से 9 लाख, 69 हजार रुपये।
  • बैंक ऑफ बड़ौदा की पटेलनगर शाखा से 1 लाख, 35 हजार 500 रुपये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें